• Thu. Jun 11th, 2026

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कर्मियों व व्यापारियों में जबरदस्त विवाद

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 11, 2026
1781171741890

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कर्मियों व व्यापारियों में जबरदस्त विवाद

 

हरिद्वार में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई उस समय विवाद में घिर गई जब व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।आरोप है कि निगम कर्मियों ने व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष की दुकान के बाहर कूड़ा डाल दिया, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कर्मियों व व्यापारियों में जबरदस्त विवाद

विरोध में सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद कर दिया।मामले ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है,जबकि निगम प्रशासन अपने अभियान को नियमानुसार बता रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *