• Sun. Feb 22nd, 2026

प्री एसआईआर की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने अपने अफसर उतारे मैदान में लापरवाही की गई तो होगी सीधे कार्रवाई।

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 22, 2026
Picsart 26 02 22 19 04 28 014

प्री एसआईआर की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने अपने अफसर उतारे मैदान में लापरवाही की गई तो होगी सीधे कार्रवाई।

 

प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से लगातार मतदाताओं की मैपिंग का काम चल रहा है। अब तक यह आंकड़ा 81 प्रतिशत पार हो चुका है, लेकिन मैदानी जिलों में नतीजे उत्साहजनक नहीं हैं। इसलिए चुनाव आयोग ने अपने अफसरों को मैदान में उतार दिया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले चल रही मतदाता मैपिंग की समीक्षा के लिए अब चुनाव आयोग ने अपने चार अफसरों को मैदान में उतार दिया है। वहीं, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएलओ को अतिरिक्त स्टाफ दें ताकि मैपिंग जल्द हो जाए। उधर, आयोग ने मैपिंग में सुस्ती दिखाने वाले बीएलओ को चेतावनी भी दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपने चार वरिष्ठ अफसरों को मैदान में उतार दिया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी को उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसआईआर की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने अपने अफसर उतारे मैदान में लापरवाही की गई तो होगी सीधे कार्रवाई।प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से लगातार मतदाताओं की मैपिंग का काम चल रहा है। अब तक यह आंकड़ा 81 प्रतिशत पार हो चुका है, लेकिन मैदानी जिलों में नतीजे उत्साहजनक नहीं हैं। इसलिए चुनाव आयोग ने अपने अफसरों को मैदान में उतार दिया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले चल रही मतदाता मैपिंग की समीक्षा के लिए अब चुनाव आयोग ने अपने चार अफसरों को मैदान में उतार दिया है। वहीं, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएलओ को अतिरिक्त स्टाफ दें ताकि मैपिंग जल्द हो जाए। उधर, आयोग ने मैपिंग में सुस्ती दिखाने वाले बीएलओ को चेतावनी भी दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपने चार वरिष्ठ अफसरों को मैदान में उतार दिया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी को उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *