हरिद्वार के पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, सिडकुल में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई।
सिडकुल पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर कथित अशोभनीय हरकतें करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया।थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं सिडकुल क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों की जांच करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई।अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
