• Sat. Sep 19th, 2026

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी, चाय की दुकान में मिला शव

ByAmit Agarwal

Sep 18, 2026
IMG 20260918 230338Oplus_131072

हरिद्वार

उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने की है, जहां सुरेंद्र कोली पिछले तीन-चार दिनों से नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था।​सुबह जब स्थानीय लोग दुकान पर पहुंचे तो शटर ढीला होने और ताला खुला होने पर मामला सामने आया। अंदर सुरेंद्र कोली का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।​​स्थानीय नागरिक धर्मेंद्र कौशिक का कहना है कि यह व्यक्ति यहां पिछले 3-4 दिनों से सदाराम नाम बदलकर रह रहा था और किराए पर चाय की दुकान चला रहा था। सुबह दुकान का शटर ढीला मिला और ढक्कन खुला हुआ था, अंदर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। Byte — धर्मेंद्र कौशिक, स्थानीय निवासी, हरिद्वार​सीओ शिशुपाल सिंह नेगी का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक यहां सदाराम’ नाम से किराए पर चाय की दुकान चला रहा था। जेब की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *