• Wed. Nov 18th, 2026
728x90-Top-2

सिडकुल में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने चाकू के साथ दबोचा

ByADMIN

Nov 18, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261118 WA0038

सिडकुल में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने चाकू के साथ दबोचा

हरिद्वार। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को महिंद्रा कंपनी के सामने स्थित खाली ग्राउंड से चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र स्वर्गीय मौहम्मद अनीस (22 वर्ष), निवासी ग्राम नीदड़ू, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *