• Tue. Nov 17th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में 7 मदरसों और 3 मकतबों का औचक निरीक्षण, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस जारी

ByADMIN

Nov 17, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261117 WA0159

हरिद्वार में 7 मदरसों और 3 मकतबों का औचक निरीक्षण, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस जारी

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने मंगलवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 7 मदरसों और 3 मकतबों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजौली, नगला इमरती, लादपुर खुर्द, लादपुर कला, जैनपुर और मख्याली खुर्द क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण में बिना मान्यता संचालित पाए गए मदरसों को नोटिस जारी किए गए। वहीं मकतब संचालकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों का अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड रखा जाए और मकतबों का संचालन विद्यालय समय के बाद ही किया जाए। साथ ही प्रत्येक बच्चे का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित अध्ययनरत होना सुनिश्चित करने को कहा गया।

डॉ. गांधी ने कहा कि बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा के साथ आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने संस्थानों को निर्धारित नियमों के तहत मान्यता प्राप्त करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर 5 लाख रुपये तक जुर्माना और संस्थान सील करने की कार्रवाई का प्रावधान है। जिन संस्थानों की मान्यता संबंधी फाइलें शिक्षा विभाग में लंबित हैं, उनके मामलों में अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रावत और सहायक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाबी कुमार भी मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *