• Tue. Nov 17th, 2026
728x90-Top-2

भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में समाई यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

ByADMIN

Nov 17, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261117 WA0030

टिहरी में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में समाई यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल**

टिहरी जनपद के गूलर बाजार के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जा रही यात्री बस संख्या UK09PA-9779 अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में फंसे 26 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। SDRF की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक सावर सिंह और निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला और वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और करीब 100 मीटर गहरी खाई में चले इस अभियान में SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *