• Sat. Oct 31st, 2026
728x90-Top-2

बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा कदम! वैशाली शर्मा ने बताए अधिकार, खतरे और बचाव के तरीके

ByADMIN

Oct 30, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261030 WA0149

वैशाली शर्मा की मौजूदगी में अन्नेकी स्कूल में चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अन्नेकी में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, गुड टच-बैड टच तथा गौरा शक्ति ऐप और पैनिक ऐप की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य पदार्थ न लें, मोबाइल पर आया ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और नशे के दुष्परिणामों से दूर रहें। साथ ही, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 15100 नालसा हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) हरिद्वार के प्रधान मजिस्ट्रेट, DCPU प्रतिनिधि एवं सहायक व्यक्ति पॉक्सो वैशाली शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार सैनी, अधिकार मित्र गीता पंवार और राजपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूकता की शपथ दिलाई गई और विद्यालयों में शिकायत पेटी लगाए जाने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चे अपनी समस्याएं बिना किसी डर के साझा कर सकें। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

By ADMIN

हाइट्स जूनियर हाई स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नन्हें-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा से जीता सबका दिल*शिवालिक
हरिद्वार में दंडवत यात्रा का दूसरा दिन, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा स्वच्छता का लेंगे संकल्प
बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले हवाई सेवाओं में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं’ एंकर – बदरीनाथ धाम से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसे चिंताजनक हैं। हवाई सेवाओं को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी। हरीश रावत ने कहा कि हादसे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सुधार किए जाने चाहिए। पायलटों की दक्षता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यात्रियों की सुरक्षा राज्य की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed