• Sat. Oct 31st, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में दंडवत यात्रा का दूसरा दिन, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा स्वच्छता का लेंगे संकल्प

ByArjun Burman

Oct 31, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 31 12 03 17 001 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

हरिद्वार में दंडवत यात्रा का दूसरा दिन, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा स्वच्छता का लेंगे संकल्प

हरिद्वार में तृतीय मठाधिपति करौली शंकर महादेव के नेतृत्व में भव्य दंडवत यात्रा लगातार दूसरे दिन भी जारी है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 15 हजार से अधिक अनुयायी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। यात्रा के दूसरे दिन हजारों अनुयायी मां गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेते हुए गंगा घाटों पर सफाई अभियान में भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य मां गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को दिव्य, भव्य एवं स्वच्छ बनाने का संदेश देना है।

करौली शंकर महादेव ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। दंडवत यात्रा के माध्यम से देश की अखंडता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए अभी से जनभागीदारी जरूरी है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि मां गंगा की पवित्रता और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले हवाई सेवाओं में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं’ एंकर – बदरीनाथ धाम से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसे चिंताजनक हैं। हवाई सेवाओं को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी। हरीश रावत ने कहा कि हादसे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सुधार किए जाने चाहिए। पायलटों की दक्षता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यात्रियों की सुरक्षा राज्य की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।