• Thu. Sep 19th, 2024

हरिद्वार स्थित वेद मंदिर आश्रम में कैबिनेट मंत्री का किसानों ने क्यों किया आभार व्यक्त

ByPRAVESH RAI

Nov 29, 2021
IMG 20211129 WA0013

संवाददाता – प्रवेश राय

हरिद्वार स्थित वेद मंदिर आश्रम में गन्ने के मूल्य बढ़ाए जाने पर किसानों के द्वारा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का आभार व्यक्त किया गया है। आपको बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के द्वारा अथक प्रयासों के बाद गन्ने का भाव 355 रुपय घोषित कराकर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें किउत्तराखण्ड में पिछले साल से 30 रुपय और उत्तर प्रदेश से 5 रुपय अदिक की वृद्धि गन्ने के दामों में की गई है। किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा है कि स्वामी यतिस्वरानंद किसानों के सच्चे हितैषी हैं। वही कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने किसानों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही गन्ना भुगतान कराने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। 1 महीने से गन्ने के भाव की घोषणा का इंतजार कर रहे किसानों को आज गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के द्वारा गन्ने के बढ़े हुए दामों का तोहफा देकर किसानों की खुशियों को दुगुना करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *