• Sun. May 31st, 2026

मां की आंखों में आज भी बेटे की वापसी का इंतजार, सूर्या की याद में छलका दर्द

ByADMIN

May 31, 2026
Picsart 26 06 01 00 17 47 005{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मां की आंखों में आज भी बेटे की वापसी का इंतजार, सूर्या की याद में छलका दर्द

घर की दीवार पर टंगी बेटे सूर्या की तस्वीर और उसे निहारती मां की नम आंखें हर किसी का दिल दहला रही थीं। जिस बेटे ने घर से निकलते समय कुछ ही देर में लौटने का वादा किया था, उसके कभी वापस न आने का दर्द परिवार को भीतर तक तोड़ गया है। मां सरोज ठाकुर ने बेटे को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने उनके साथ यह अन्याय किया है, उन्होंने उनका घर, रोजगार और अब जीने का सहारा भी छीन लिया। बेटे की याद में डूबी मां की आंखें आज भी उसकी एक झलक और कान उसकी आवाज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

khaugdha sathata navanata vahara navasa chhatara saraya ka shava ghara pahacana ka btha thakhata unaka ma saraja thakara 108ca246592dcda403c594c2c9885894

रविवार सुबह परिवार का दर्द उस समय और छलक उठा जब पुलिस ने मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी दी। शुरुआत में परिजनों ने इस सूचना पर संदेह जताते हुए कहा कि जब तक उन्हें असद का शव नहीं दिखाया जाएगा, तब तक वे इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाने के बाद परिजनों ने जानकारी पर भरोसा जताया। इसके बावजूद परिवार का कहना है कि बेटे की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती और उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है।

 

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *