• Mon. Oct 12th, 2026
728x90-Top-2

जरूरतमंदों को मिलेगी सुलभ फिजियोथेरेपी सेवा, बंसल फिजियोथेरेपी सेवा संस्थान का शुभारंभ

ByADMIN

Aug 16, 2026
728x90-Top-2
IMG 20260816 WA0088

जरूरतमंदों को मिलेगी सुलभ फिजियोथेरेपी सेवा, बंसल फिजियोथेरेपी सेवा संस्थान का शुभारंभ

रुड़की में सेवा भारती उत्तराखंड जिला रुड़की के तत्वावधान में बंसल फिजियोथेरेपी सेवा संस्थान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्थान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में श्री पंकज बंसल, सेवा भारती रुड़की के जिलाध्यक्ष सुशील चमोली, रुड़की नगर निगम की मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल, ललित जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, श्री आदेश सैनी, श्री शोभाराम प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेवा भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर, सुलभ और सेवा भाव के साथ फिजियोथेरेपी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed