• Mon. Oct 12th, 2026
728x90-Top-2

धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों को मंजूरी दिलाने पर चर्चा

ByArjun Burman

Oct 12, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 12 17 29 06 718 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों को मंजूरी दिलाने पर चर्चा

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर राज्य की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क सुविधा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सड़कों का विस्तार होने से ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए सड़क प्रस्तावों पर जल्द से जल्द स्वीकृति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed