• Mon. Nov 2nd, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार से बड़ी राजनीतिक खबर : हरिद्वार नगर सीट से उज्ज्वल पंडित ने पेश की विधायक दावेदारी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, बायोडाटा सौंपकर जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

ByArjun Burman

Nov 2, 2026
728x90-Top-2
file 00000000987c8211aa3fb7de9f3f58cb

हरिद्वार से बड़ी राजनीतिक खबर : हरिद्वार नगर सीट से उज्ज्वल पंडित ने पेश की विधायक दावेदारी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, बायोडाटा सौंपकर जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर अपनी राजनीतिक मंशा से अवगत कराया और उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। इस मुलाकात को हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उज्ज्वल पंडित ने पार्टी संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार नगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा से हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उज्ज्वल पंडित ने अपनी दावेदारी से संबंधित बायोडाटा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मेरे पिछले दो दशक से भी अधिक के कार्य पर विचार करते हुए मुझे हरिद्वार नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे”

वहीं ; आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न दावेदारों की सक्रियता के बीच तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का यह कदम राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *