38 साल की सेवा के बाद होमगार्ड प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई
हरिद्वार। यातायात पुलिस हरिद्वार ने 38 वर्ष की दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा पूर्ण करने पर होमगार्ड प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई दी। 31 अक्टूबर 2026 को अधिवर्षता आयु पूरी होने पर वे सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल के 27 वर्ष यातायात पुलिस हरिद्वार में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवाएं देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रमोद कुमार के सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि विभाग के प्रति उनका समर्पण और योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

