भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर का ग्राम गंगदासपुर गुर्जर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
कल देर रात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का भाजपा किसान मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सचिन गुर्जर के पैतृक गांव गंगदासपुर गुर्जर स्थित आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय भेंट की तथा खेती-किसानी, फसलों की स्थिति एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीण परिवेश, कृषि कार्यों एवं किसान परिवारों से जुड़े विषयों पर भी आत्मीय संवाद किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार के बीच पहुंचकर स्नेहपूर्वक समय बिताना हम सभी परिवारजनों के लिए अत्यंत सुखद, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।


