भेल सेक्टर-4 में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, VIDEO में कैद हुई चहलकदमी
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के भेल सेक्टर-4 में तेंदुए की दस्तक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-4 पार्क के पास तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।
वीडियो देखें
https://www.facebook.com/share/r/19qmDtFZYz/
इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो कैद कर लिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में उसकी मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। रिहायशी इलाके के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों को डर है कि तेंदुआ कभी भी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच सकता है, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो सकता है।
भेल क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से शाम और रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर बना रहता है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की है। वहीं, लोगों से अपील है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसका पीछा करने की कोशिश करें। अब स्थानीय लोगों को वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
### भेल सेक्टर-4 में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, VIDEO में कैद हुई चहलकदमी; दहशत में लोग
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के भेल सेक्टर-4 में तेंदुए की दस्तक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-4 पार्क के पास तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो कैद कर लिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में उसकी मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। रिहायशी इलाके के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों को डर है कि तेंदुआ कभी भी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच सकता है, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो सकता है।