• Sun. Nov 1st, 2026
728x90-Top-2

देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर बदमाशों को लगी गोली

ByADMIN

Oct 31, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261101 WA0016

देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर बदमाशों को लगी गोली

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नया गांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय दोनों बुडपुर की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगने के बाद उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का हरिद्वार और देहरादून में आपराधिक इतिहास रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, समीम के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *