• Mon. Nov 2nd, 2026
728x90-Top-2

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच,भारतीय छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज, आखिर किस देश की सेना ने किया भारतीय छात्रों पर लाठीचार्ज

ByPRAVESH RAI

Feb 27, 2022
728x90-Top-2
Picsart 22 02 27 21 06 56 532

यूक्रेन और रूस में हो रहे युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों पर संकट आ गया है। यूक्रेन के सैनिक भारतीय छात्रों पर अपनी खीज निकाल रहे हैं। शनिवार को पोलैंड के रास्ते बार्डर पार करने पहुंचे यूक्रेन की लवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के सैकड़ों भारतीय छात्र-छात्राओं पर सैनिकों ने लाठियां बरसाई। उन्हें बार्डर पार करने नहीं दिया गया। लाठी-चार्ज के दौरान कई के हाथ-पैर टूट गए। घायल छात्र-छात्राओं को इलाज भी नहीं मिल रहा है।

news india time

इतना ही नहीं उन्हें गन प्वाइंट पर सैनिकों ने बंधक बनाकर रखा है और धमकी दे रहे हैं। शौच तक जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। बार्डर पर 10-12 घंटे लाइन में खड़े होने के बाद उन्हें मारकर भगा दिया गया। करीब 200-300 छात्र पोलैंड बार्डर से वापस लवीव शहर अपने हास्टल और बंकर में चले गए। वहीं, सैकड़ों छात्र अभी भी पोलैंड बार्डर पर हैं। रविवार को विवि की प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी चौहान ने यह जानकारी दी। खुशी यहां इंदिरानगर की रहने वाली हैं। उन्होंने दो माह पहले ही लवीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। खुशी ने वहां की कुछ फोटो और वीडियो भी साझा किए। खुशी ने बताया कि उनके पास जो राशन है वह भी खत्म हो रहा है। हालात बहुत खराब है। खुशी और उनके साथियों ने भारतीय दूतावास से अपील की है कि उन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर उनके घर पहुंचाया जाए।

                               क्या है हालात

 

यूक्रेन की राजधानी कीव पर पूरी ताकत के साथ रूस ने हमला कर दिया है और अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी को बचाने के लिए यूक्रेन की सेना पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी की गलियों में भी भीषण जंग जारी है। हालांकि, अभी तक ये खबर नहीं मिल पाई है, कि इस जंग में दोनों पक्षों को कितना नुकसान हुआ है, लेकिन राजधानी कीव में सख्त कर्फ्यू लगाया गया है और ऐसी रिपोर्ट है कि, कम से कम 200 से ज्यादा लोग मारे गये हैं।

 

                                                  कीव की जंग

कीव में चल रही भीषण जंग राजधानी कीव में रूसी सेना और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण जंग चल रही है और यूक्रेन की सेना अपनी राजधानी को बचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है। वहीं, राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने यूक्रेन की राजधानी में एक सख्त कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं रिपोर्ट है कि, राजधानी कीव के वीआईपी क्षेत्र से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर रूसी सैनिक हैं, जिनका यूक्रेनी सैनिकों के साथ भयानक जंग चल रही है। वहीं, अब स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक इंटरनेट चल सकेगा। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि, “कर्फ्यू के दौरान सड़क पर जो भी नागरिक आएंगे, उन्हें यूक्रेन का दुश्मन ही माना जाएगा।‘’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *