हरिद्वार के कनखल में देर रात अग्निकांड गीता टेंट हाउस जलकर खाक, दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
हरिद्वार के कनखल में देर रात अग्निकांड गीता टेंट हाउस जलकर खाक, दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनीहरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में स्थित गीता टेंट हाउस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान में भीषण आग फैल चुकी थी और घना धुआं उठ रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन मायापुर से दो अतिरिक्त फायर यूनिट मौके पर बुलायी गईं।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
हालांकि इस अग्निकांड में टेंट हाउस का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

