• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; निशानदेही पर 10 चोरी की बाइक बरामद, पांच मुकदमों का खुलासा

ByADMIN

Nov 12, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261112 WA0033

बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; निशानदेही पर 10 चोरी की बाइक बरामद, पांच मुकदमों का खुलासा

हरिद्वार के बहादराबाद में पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक (27) पुत्र सुंदर लाल निवासी तेलीवाला रसूलपुर, पिरान कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखी गई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से पांच मोटरसाइकिलें बहादराबाद कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के पांच मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य पांच संदिग्ध बाइकों के स्वामित्व और चोरी से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी चोरी की बाइकों को गंगनहर किनारे सुनसान जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपा देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी पिरान कलियर और भगवानपुर थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *