• Thu. Nov 5th, 2026
728x90-Top-2

झबरेड़ा में दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद, दिल्ली क्राइम ब्रांच के छापे से मचा हड़कंप; नकली दवाओं के नेटवर्क पर उठे बड़े सवाल!

ByADMIN

Nov 5, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261105 WA0090

झबरेड़ा में दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद, दिल्ली क्राइम ब्रांच के छापे से मचा हड़कंप; नकली दवाओं के नेटवर्क पर उठे बड़े सवाल!

हरिद्वार। उत्तराखंड के झबरेड़ा में दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरिद्वार ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने एक दुकान पर छापेमारी कर 14 पेटी दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई जयपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर की गई। मौके से दवाइयों के साथ पैकिंग मशीन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब चार साल से नकली दवाइयों के मामले में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर झबरेड़ा में दवाइयों की पैकिंग और सप्लाई का यह खेल कब से चल रहा था? क्या बरामद दवाइयां बाजार में भी खपाई जा चुकी हैं और इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं? ड्रग इंस्पेक्टर हरीश कुमार के मुताबिक बरामद दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही दवाइयों के नकली या असली होने की पुष्टि होगी। अब देखना होगा कि जांच में इस पूरे नेटवर्क के कितने चेहरे बेनकाब होते हैं और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस कथित कारोबार की जड़ें कहां तक फैली हैं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *