• Wed. Nov 11th, 2026
728x90-Top-2

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, 6 माह तक ऊखीमठ में होगी पूजा-अर्चना

ByADMIN

Nov 11, 2026
728x90-Top-2
WhatsApp Image 2026 11 11 at 11.21.34 AM

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, 6 माह तक ऊखीमठ में होगी पूजा-अर्चना

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की केदारनाथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इससे पहले सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।

बाबा केदार की डोली का पहला रात्रि पड़ाव रामपुर में रहेगा। इसके बाद 12 नवंबर को डोली गुप्तकाशी और 13 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इस पावन अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मंदिर समिति के अधिकारी, तीर्थ पुरोहितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अब वर्ष 2027 में ग्रीष्मकाल के दौरान कपाट खुलने के साथ ही एक बार फिर बाबा केदार की यात्रा शुरू होगी।

इसे भी देखे

भगवानपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोतस्कर के पैर में लगी गोली; गोकशी की सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *