कुंभ मेला 2027 की तैयारी के बीच हरिद्वार में मेला प्रशासन ने तमाम आश्रमों और धर्मशाला संचालकों के साथ की कोऑर्डिनेशन मीटिंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारी के बीच हरिद्वार में मेला प्रशासन ने तमाम आश्रमों और धर्मशाला संचालकों के साथ कोऑर्डिनेशन मीटिंग की।मेला नियंत्रण भवन में आयोजित मीटिंग में हरिद्वार के दर्जनों आश्रमों के महंत और संचालक शामिल हुए। इस दौरान कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधा और आश्रम संचालकों की मांगों को लेकर चर्चा की गई।

मीटिंग में आश्रम के महंतो ने गंगा घाटों के सौंदर्य करण, सीवर लाइन की मरम्मत और रंग रोगन जैसी कई मांगों को रखा। मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी आश्रम और धर्मशाला संचालकों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सभी काम समय पर खत्म किए जाने का आश्वासन दिया।

