• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

बहादराबाद भाजपा के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सुमन नगर में अवैध कब्जो पर की कार्यवाही की मांग

ByAfreen Bano

May 14, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220514 131641 WhatsApp

बहादराबाद भाजपा के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सुमन नगर में अवैध कब्जो पर की कार्यवाही की मांग

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने सुमन नगर क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा लगातार किए जा रहे भूमि पर कब्जे को लेकर शासन प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध कब्जा धारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक लंबे अरसे से इस क्षेत्र में होने वाले कब्जों को लेकर वह मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी इस मांग पर आज तक संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहां की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की भूमि का हवाला देकर बार-बार भू माफियाओं के द्वारा गुमराह किया गया और भूमियों पर कब्जा कर अवैध निर्माण भी कर दिए गए उन्होंने कहा कि अगर अब इसका संज्ञान ना लिया गया तो हमें मजबूर होकर धरने पर बैठा होगा ।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि बार-बार शासन प्रशासन को बता रहा हूं सुमन नगर के अंदर जो अवैध कब्जे है जिन्होंने सिंचाई विभाग की भूमि कब्जा किया हुआ है उसको सर्व प्रथम जांच पूरी पर उससे कब्जे को हटाया जाए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के द्वारा उक्त भूमि पर कॉलोनाइजर बंद कर कब्जे किए गए हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी होने चाहिए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को तत्काल जो इस समय बुलडोजर योजना चल रही है उसके तहत कार्यवाही होनी चाहिए और थाना स्तर पर कब्जा धारियों पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *