• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस का एक्शन, पुरानी रंजिश में हुड़दंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार

ByADMIN

Nov 13, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261113 WA0036

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस का एक्शन, पुरानी रंजिश में हुड़दंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार; धारा 170 BNS में कार्रवाई

हरिद्वार। जनपद में असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 12 नवंबर को कोतवाली रानीपुर पुलिस को जमालपुर खुर्द निवासी हितेश कुमार ने सूचना दी कि सुमित और मोहित उन्हें धमकी दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल जायसवाल ट्रांसपोर्ट कंपाउंड पहुंची, जहां दोनों युवक पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू थे।

पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हुड़दंग करते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित (29 वर्ष), निवासी बहादराबाद और मोहित (28 वर्ष), निवासी जमालपुर को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *