• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025 की सार्थकता की ओर एक कदम । 

ByAfreen Bano

Dec 20, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221220 085428 WhatsApp

देवभूमि हरिद्वार के युवा जिस तरीके से दिन प्रतिदिन नशे के मक्कड़ जाल में फंसते जा रहे हैं जिसके चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशे पर रोक लगाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को चलाया हैं।

Screenshot 20221220 085455 WhatsApp

 

जिसको सार्थक बनाने हेतु आज प्रशासन व पुलिस विभाग के साझे प्रयास से स्कूली बच्चों ने डीएम व एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिलाधिकारी  और एसएसपी  अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Screenshot 20221220 085529 WhatsApp

विशाल रैली को रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक निकाला गया। रैली से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

Screenshot 20221220 085556 WhatsApp

जिसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे एवं एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *