• Fri. Jun 27th, 2025

नववर्ष 2023 के प्रथम दिन इमैक समिति और गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार नमामि गंगे, चंडी घाट पर आसपास की बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर मनाया नव वर्ष।

ByAfreen Bano

Jan 2, 2023
20230102 121614 scaled

 नववर्ष 2023 के प्रथम दिन इमैक समिति और गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार नमामि गंगे, चंडी घाट पर आसपास की बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर नव वर्ष मनाया। आजकल की शीत लहर के चलते समिति ने “मस्ती की पाठशाला” में ठंड से बचने के लिए बच्चों को गर्म कंबल वितरित किए।

IMG 20230101 WA0167

कक्षा में आनी वाली तीन बच्चियों रेखा, गायत्री और मनीषा का जन्मदिन सभी ने मिलकर साथ मनाया। गर्म कंबल मिलने पर गरीब बच्चों के माता पिता भी अत्यंत प्रसन्न हुए और कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा की इमैक समिति द्वारा प्रत्येक रविवार घाट पर हमारे बच्चों में संस्कार और शिक्षा का संचार बहुत ही कुशलता के साथ किया जाता है।

IMG 20230101 WA0166 1

हमे बहुत खुशी है कि हमारे बच्चे इस पाठशाला में आकर अच्छी बातें सीख रहे हैं। इमैक समिति के संरक्षक गगन शर्मा के प्रेरणात्मक प्रोत्साहन एवम् प्रयास से ही समिति ने बच्चों के ले गर्म कंबलो की व्यवस्था बनाई। गगन शर्मा ने कहा कि आजकल ठंड का प्रकोप चरम सीमा पर है तो ऐसे में हमारा दायित्व बनाता है कि हमे भी बच्चों के लिए सोचना चाहिए।

IMG 20230101 WA0162

इमैक समिति की सचिव डॉ मौसमी गोयल ने बच्चों की खुशियों को दुगना करने के लिए बच्चियों के लिए केक और नाश्ते की व्यवस्था करी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का जन्मदिन घर पर बना कर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं ठीक उसी प्रकार हम भी इन बच्चों का जन्मदिन इनके बीच आकर मना कर प्रसन्नता का अनुभव पाते हैं।

IMG 20230101 WA0160

समिति के अध्यक्ष एवम गंगा विचार मंच के प्रांत सह संयोजक आशीष कुमार झा ने बताया कि घाट किनारे हमारे पास पढ़ने के लिए आने वाले बच्चे बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के हैं। जो इन्हें सिखाया जाता है ये उसे बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। हमारी युवा टीम प्रत्येक रविवार इनके पास आकर इन्हे शिक्षा के साथ साथ कला और संस्कार सिखाने का कार्य भी बहुत ही कुशलता के साथ करती है। उन्होंने बताया कि हमारी समिति समय समय पर बच्चों के साथ भारतीय त्यौहार और विशेष दिन को इन बच्चों के साथ मनाती रही है और आवश्यकता के अनुसार बच्चों को जरूरत की वस्तुएं भी उपलब्ध करवाती है।

IMG 20230101 WA0164

आजकल ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्म कंबल दिए गए हैं। युवा टीम से अनन्या भटनागर, वैष्णवी झा, आयुष डंगवाल, आस्था गोयल, गार्गी अनेजा, स्वाति उपाध्याय, स्नेहा खुराना, आशु वर्मा, आरती राजपुत, सिमरन शर्मा, दीपिका राजपुत, तरुण वोहरा, हिमांशी खुराना आदि ने सभी बच्चों को कंबल वितरण और अल्प आहार वितरण में अपनी सक्रीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर कुछ बच्चों के अभिभावक और परिवार जन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *