• Mon. Oct 12th, 2026
728x90-Top-2

दक्षिण काली मंदिर में आज देश के वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत लेंगे स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद

ByAmit Agarwal

Aug 23, 2026
728x90-Top-2
IMG 20260823 WA0343 scaled

हरिद्वार। हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में इन दिनों स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान चल रहा है। इस दौरान देश की जानी-मानी हस्तियां और पत्रकार लगातार मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में आज देश के वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत अपनी धर्मपत्नी के साथ दक्षिण काली मंदिर पहुंचेंगे और पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लेंगे।

दक्षिण काली मंदिर में चल रहे विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान देशभर से श्रद्धालुओं और विशिष्ट लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। राणा यशवंत के मंदिर पहुंचने को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed