• Sat. Nov 28th, 2026
728x90-Top-2

12 दिसंबर को लगेगी साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित मामले

ByADMIN

Nov 27, 2026
728x90-Top-2
Screenshot 20261128 004221 WhatsApp

12 दिसंबर को लगेगी साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित मामले

हरिद्वार। वर्ष 2026 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से लोग लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय मामले, चेक बाउंस, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद और बिजली-पानी के बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुलह योग्य मामलों को भी आपसी समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित विवादों का समाधान कराएं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *