विष्णु घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, अज्ञात वाहन से कुचलने की आशंका
हरिद्वार। विष्णु घाट के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर करीब 11:02 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक के शरीर पर किसी भारी वाहन से कुचले जाने के निशान मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी समय से घाट पर ही रहता था और शराब का आदी था।
आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

