• Fri. Nov 27th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में बदली पुलिस व्यवस्था की तस्वीर, 13 इंस्पेक्टर समेत 94 के तबादले, पूरी सूची आई सामने

ByADMIN

Nov 26, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261126 WA0010 1

हरिद्वार पुलिस में आधी रात बड़ा उलटफेर! 13 इंस्पेक्टर समेत 94 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पुलिस महकमे के भीतर देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एक साथ 13 इंस्पेक्टर समेत 94 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के बाद जिले की कई प्रमुख कोतवालियों के प्रभारी बदल गए हैं।

IMG 20261126 WA0006 IMG 20261126 WA0005 IMG 20261126 WA0004 IMG 20261126 WA0008

ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को कोतवाली नगर हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अमरजीत सिंह को ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन से कैलाश भट्ट को कनखल, नंद किशोर भट्ट को रुड़की, राजेंद्र खोलिया को कलियर और विनोद गुसाईं को पथरी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनोज मेनवाल को मंगलौर, भगवान मेहर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल, संजय मिश्रा को खानपुर, कुंदन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद कोतवाली की कमान दी गई है।

इंस्पेक्टरों के साथ उपनिरीक्षकों और अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। झबरेड़ा के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को बुग्गावाला, बुग्गावाला के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा को गंगनहर, मनोज गैरौला को पथरी और रविंद्र कुमार को रुड़की सीआईयू की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्यामपुर के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को हरिद्वार सीआईयू भेजा गया है। इसके अलावा लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर, गंगनहर, सिडकुल, ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर समेत कई थानों और चौकियों में भी नई तैनाती की गई है। पुलिस लाइन में तैनात कई पुलिसकर्मियों को भी फील्ड में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *