• Wed. Nov 25th, 2026
728x90-Top-2

संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर धनौरी पहुंचे CM धामी, सामाजिक समानता और समरसता का दिया संदेश

ByADMIN

Nov 24, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261124 WA0126

संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर धनौरी पहुंचे CM धामी, सामाजिक समानता और समरसता का दिया संदे

हरिद्वार। धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संत रविदास के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास की विचारधारा के अनुरूप उत्तराखंड सरकार वंचित और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के साथ छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाकर एक समान और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रवींद्र पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, बाबा हठयोगी, स्वामी प्रबोधनंद गिरि, महंत अरुणदास, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *