• Sun. Nov 29th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर

ByKOMAL.PUNDIR

Nov 28, 2026
728x90-Top-2
file 00000000c13882118fa8592a8f600f80

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने अहम रहने वाले हैं। राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए संभावित समय-सारिणी जारी की है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस माह से लेकर अगले साल जुलाई तक ये परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि यह प्रस्तावित तिथियां हैं, जिनमें भविष्य में जरूरत के हिसाब से परिवर्तन भी हो सकता है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पीसीएस, प्रवक्ता, लोअर पीसीएस, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और जेई भर्ती के लिए ये तिथियां तय की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *