• Sun. Nov 29th, 2026
728x90-Top-2

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के सिलक्यारा रेस्क्यू के हुए तीन साल देशभर से पहुंचे आज विशेषज्ञ

ByKOMAL.PUNDIR

Nov 28, 2026
728x90-Top-2
file 000000008ea482119c1ad6950b59058a

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के सिलक्यारा रेस्क्यू के हुए तीन साल देशभर से पहुंचे आज विशेषज्ञ

 

हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते प्राकृतिक जोखिम, जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से निपटने की तैयारियों पर दुनिया भर के विशेषज्ञ अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे। सम्मेलन में आधुनिक तकनीक, शुरुआती चेतावनी प्रणाली और स्थानीय समुदायों की भूमिका पर भी विशेष जोर रहेगा। 38 से अधिक तकनीकी सत्रों में आपदा प्रबंधन की नई चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सिलक्यारा की ऐतिहासिक जीत के तीन साल पूरे होने के मौके पर राजधानी में शनिवार से तीन दिन का विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सम्मेलन का शुभारंभ किया।सम्मेलन के संयोजक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि बहुचर्चित सिलक्यारा विजय अभियान की तीसरी वर्षगांठ के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2026 हो रहा है।

हिमालयन अकादमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित सम्मेलन की थीम इस बार रेसिलिएंस स्टार्टस एट होम : एंटीसिपेटिंग रिस्क्स, बिल्डिंग रेसिलिएंस, ट्रांसफॉर्मिंग फ्यूचर्स रखी गई है।

कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने और स्थानीय स्तर पर आपदा से लड़ने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से गांव से ग्लोब तक : एक आवाज के संकल्प के साथ इसकी शुरुआत होगी। उत्तराखंड के सभी जिलों, देश के 30 से अधिक राज्यों, 6 महाद्वीपों के लगभग 50 देशों के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और शोधकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *