• Sun. Nov 29th, 2026
728x90-Top-2

आपदा प्रबंधन को मिलेगी अब एक नई धार सीएम धामी द्वारा किया गया IRS पुस्तिका और राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026–27 का विमोचन

ByKOMAL.PUNDIR

Nov 28, 2026
728x90-Top-2
file 00000000a1a88211812c53c43c6e61ee

आपदा प्रबंधन को मिलेगी अब एक नई धार सीएम धामी द्वारा किया गया IRS पुस्तिका और राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026–27 का विमोचन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया। आईआरएस पुस्तिका में आपदा के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं विभागों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आपसी समन्वय को स्पष्ट किया गया है। इससे आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026–27 का भी विमोचन किया गया। योजना में राज्य की भौगोलिक एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, चेतावनी, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण को समग्र रूप से शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में प्रभावी तैयारी, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों दस्तावेज राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, समन्वित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *