• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के बीएचईएल स्थित केंद्रीय विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में अभिभावकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Byrashmi kashyap

Mar 25, 2023
728x90-Top-2
Screenshot 20230325 110301 GBWhatsApp

हरिद्वार के बीएचईएल स्थित केंद्रीय विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में अभिभावकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय भाजपा सांसद का पुतला भी फूंका।

Screenshot 20230325 110247 GBWhatsApp

केंद्रीय विद्यालय अभिभावक संघर्ष समिति के बैनर तले किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा हरिद्वार के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय को बंद किया रहा है जिससे हजारों छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने कई बार स्थानीय सांसद से केंद्रीय विद्यालय को बंद न करने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी इसकी कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा उन्हें सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यदि आगामी 27 मार्च से केंद्रीय विद्यालय में नए एडमिशन नहीं किए गए तो वो उग्र आंदोलन करेंगे। वही कांग्रेस नेताओं ने भी रविवार को की इस लड़ाई में पूर्ण समर्थन देने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *