• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रूड़की के नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीन तोगड़िया पहुँचे हरिद्वार

ByPRAVESH RAI

Dec 23, 2021
728x90-Top-2
Screenshot 2021 12 23 13 26 23 11 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

उनके संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद प्रवीन तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की दो हजार साल पहले पूरा यूरोप हिन्दू था और रोम भी हिन्दू आज वहां वेटिकन है जहाँ पर हमारा मंदिर हुआ करता था बाद में वहां पर हिन्दुओ पर अत्याचार कर उन्हें ईसाई बनाया गया बाद में अरब में भी हिन्दू मंदिर तोड़े गए जिसके बाद मथुरा काशी में भी यही किया गया और बाद में हजारो मंदिर तोड़े गए।
आपको बता दे की अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के द्वारा नगरनिगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रवीन तोगड़िया ने जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए कहा की दिल्ली में जो लोग बैठे है हिन्दुओ की वोट पर बैठे है फिर क्यों जनसँख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना रहे है। क्या भारत को अफगानिस्तान बनाना चाहते है। उन्होंने कहा सऊदी अरब ने तबलीगी जमात पर पाबंदी लगा दी है और इसे आतंकवाद का प्रवेश द्वार बताया है। प्रवीन तोगड़िया ने अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा करते हुए आरोप लगाया की तालिबानी लड़ाके दारुल उलूम देवबंद में पढ़े लोगो के द्वारा मदरसों में पढाये गए लड़ाके है उन्होंने तुरंत ही तबलीगी जमात पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीन तोगड़िया ने कहा की राम मंदिर बनने का श्रेय किसी भी व्यक्ति और राजनितिक संगठन को नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा की हमारे पूर्वज राम मंदिर के लिए साढ़े चार सौ साल से संघर्ष कर रहे थे राम मंदिर का श्रेय सिर्फ हिन्दू समाज को जाना चाहिए और अगर फिर भी कोई लेने की कोशिश करता है तो इसे राम भगवान पाप मानेंगे। काशी कॉरिडोर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की यह एक महीने से भूखे व्यक्ति को सिर्फ एक चॉकलेट देना जैसा है इससे पेट भरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा की ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार में आज भी हमारी एक देवी की मूर्ति बची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *