• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

महाशिवरात्रि पर राज्य मंत्री व मुख्य वैज्ञानिक ने फैहराया ब्रह्माकुमारीज़ का शिव ध्वज

ByADMIN

Feb 23, 2025
728x90-Top-2
IMG 20250223 115856 1 scaled
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दक्षिण सिविल लाइंस के नवनिर्मित रुड़की सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज से शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज़ रुड़की इंचार्ज राजयोगिनी गीता दीदी की अध्यक्षता व ब्रह्माकुमारी  दीपिका के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री स्तर श्यामवीर सैनी ने कहा कि वे ब्रह्माकुमारीज़ के प्रेरक वीडियो देखते है,जो मन को असीम शांति का अनुभव कराने के साथ ही विकारों से मुक्ति की राह भी बताते है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों के योगदान की खुलकर प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथि केंद्रीय भवन अनुसन्धान संस्थान रुड़की के मुख्य वैज्ञानिक सुरेंद्र कुमार नेगी ने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति के लिए शिव साधना सर्वोत्तम उपाय है।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज को दुनिया का सबसे बड़ा व नारी शक्ति केंद्रित आध्यात्मिक संगठन बताया जो ईश्वरीय ज्ञान की अलख जगा रहा है।
विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि सर्वधर्मो में सबसे बड़ी आवश्यकता प्रेम की है,यह प्रेम हर व्यक्ति को ईश्वर के साथ करना चाहिए।तभी हम सुखी व सम्रद्ध रह सकते है।उन्होंने दक्षिण सिविल लाइंस के विकास व सौन्दर्यकरण का भी वायदा किया।कार्यक्रम की शुरुआत में रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने सभी अतिथियों  का स्वागत किया और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके व शिव ध्वज फैहराकर विकार त्यागने व पवित्रता धारण करने का संकल्प लिया।
राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने आध्यात्मिक रूप से शिव जयंती का महत्व समझाया।उन्होंने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला व कहा कि शिव रात्रि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का एक ऐसा अवसर है जिसमे हम परमात्मा शिव को याद करके अवगुणों को त्यागकर सद्गुणी बन सकते है। ब्रह्माकुमारीज से जुड़े भाई बहनों के स्वेत वस्त्रों ,आध्यात्मिक संदेशों व शिव ध्वज की पताकाओं से आकर्षण का केंद्र बने ब्रह्माकुमारीज के इस भव्य कार्यक्रम में  एक नन्ही बालिका ने शिव गायन नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।इस अवसर बीके पारुल,बीके सपना,प्रिया चौधरी,श्रीगोपाल नारसन, तेजपाल सिंह ,अनिल भाई,सुषमा ,भगवत सिंह , अमरेश,रेखा,बृजपाल, यशपाल,  बृजभूषण कपिल,सुमन, प्रियंका,डॉ सपरा,रामकुमार, महेंद्र भाई,नवीन त्यागी आदि शामिल रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *