• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

माताश्री राजेश्वरी देवी की जयंती पर विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन

ByADMIN

Apr 4, 2025
728x90-Top-2

विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति माता श्री राजेश्वरी देवी की पावन जयंती आगामी 5 और  6 अप्रैल को श्री हंसलोक आश्रम में मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस मौके पर हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल द्वारा दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा।

संस्था के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में परमपूज्य  श्री भोले जी महाराज तथा माता  मंगला जी लोगों में राष्ट्र प्रेम,  मानवीय एकता, विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, परोपकार तथा मानव सेवा का भाव जगाने के लिए  प्रवचन करेंगे। समारोह में माताश्री राजेश्वरी देवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। श्री त्यागी ने बताया कि युवाओं में बढ़ रही नशा प्रवत्ति को दूर करने तथा उन्हें आध्यात्मिक शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

संस्था के मीडिया प्रभारी ने बताया कि समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आये आत्मानुभवी संत-महात्मा भी सत्संग विचारों से श्रद्धालु-भक्तों को लाभान्वित करेंगे।‌ प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की जायेगी। समारोह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं विशाल भंडारा भी लगाया जायेगा।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *