• Thu. Jun 26th, 2025

दादी जानकी को श्रद्धांजलि अर्पित की ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों ने

ByADMIN

Mar 27, 2025
IMG 20250327 090431 scaled
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रुड़की पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के पांच वें स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने दादी जानकी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी जानकी दुनिया की पहली सबसे स्थिर मन की मल्लिका थी,तभी तो संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास मेडिकल एंड साइंस इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट्स ने टेस्ट के बाद दादी को मोस्ट स्टेबल माइंड ऑफ द वल्र्ड विमन से नवाजा था।दादी जानकी ने भारत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में देश दुनिया को मन व तन से  पवित्र तथा स्वच्छ रहने की प्रेरणा दी।
उन्होंने अपने आध्यात्मिक अर्थपूर्ण जीवन में जहां ओम शांति मंत्र को आत्मसात किया वही 104 वर्ष के अपने लंबे जीवन मे दुनिया को शांति, सदभाव व चरित्र निर्माण का संदेश दिया।। उन्होंने मेडिटेशन में आत्मिक चेतना के अन्वेषण से वास्तविक व अविनाशी पहचान की गहन अनुभूति का भान कराया, जो सभी आत्मिक प्राप्ति का स्रोत सिद्ध हुआ है। बीके दीपिका के संचालन में बीके पारुल व बीके सपना ने भी दादी जानकी के जीवन चरित्र को प्रेरणा दायक बताया।इस अवसर पर श्रीगोपाल नारसन, ब्रजपाल, विश्वास त्यागी, नवीन त्यागी, रेखा,अम्बरेश,विनय कुमार गुप्ता, डॉ सपरा,अनिल सैनी,महेंद्र भाई,राजबाला आदि मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *