• Sun. Jul 27th, 2025

केदारनाथ मंदिर भोले बाबा के दरबार में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 2, 2025
Picsart 25 06 02 09 21 20 155

केदारनाथ मंदिर भोले बाबा के दरबार में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

दो दिनों के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज केदारनाथ पहुंची। जहां उन्होंने परिवार के साथ केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। इससे एक दिन पहले उन्होंने हरिद्वार में गंगा स्नान किया था।

दिल्ली की मुख्यंमत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज सुबह सोमवार को सीएम रेखा अपने परिवार के साथ केदारनाथ पहुंची हैं। सीएम रेखा गुप्ता पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम से रवाना हुईं। बीते रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार दौरे पर थीं। उन्होंने सबसे पहले पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंची थीं।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *