• Mon. Jan 26th, 2026

हरकी पैड़ी पर किया गया नदी उत्सव का कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी ने किया गंगा किया पूजन

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 4, 2025
Picsart 25 07 04 14 22 38 307

हरकी पैड़ी पर किया गया नदी उत्सव का कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी ने किया गंगा किया पूजन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने जा गए हैं। सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चार साल हो गए हैं।हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र समाज के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। आज से चार वर्ष पूर्व मुझे उत्तराखंड राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मेरी पार्टी ने मेरे लिए यह जिम्मेदारी तय की थी। इन चार वर्षों में अनेक चुनौतियां हमारे सामने आईं और हर बार वो चुनौतियां हमारे लिए अवसर बन गईं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *