• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

लगातार बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित

ByKOMAL.PUNDIR

Sep 1, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 19 17 57 49 537

लगातार बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित

उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर रेर्ड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश ने प्रदेश में तबाही मचाई हुई है। इसे देखते हुए अब चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए रोकी गई है।उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन– मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं।

सरकार प्राथमिकता पर सड़कों को खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को पांच सितम्बर तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें। और प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *