• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम

ByKOMAL.PUNDIR

Nov 1, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 07 05 22 46 48 196

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम

 

 

प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने में जुटी है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम धामी आज इस संबंध में प्रेसकांफ्रेंस की।

आज एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसकांफ्रेंस की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है। बेरोजगारी की दर में कमी आई है। बताया कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है।

तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *