हरिद्वार और सितारगंज जेल में की जाएगी अब मशरूम की खेती सीएम धामी द्वारा बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देश।
हरिद्वार और सितारगंज जेल में की जाएगी अब मशरूम की खेती सीएम धामी द्वारा बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देश। मुख्यमंत्री धामी ने जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित करने के बात कही। उन्होंने जेलों में बनाए गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को जेल विकास बोर्ड की बैठक में एक जेल एक प्रोडक्ट के विकास पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सितागंज खुली जेल में कच्ची घानी तेल संयंत्र लगाने और सितारगंज व हरिद्वार जेल में मशरूम की खेती की सहमति दी।

