• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

सीएम धामी ने निर्देश दिए हर ग्राम-न्याय पंचायत तक अब पहुंचेगी सरकार 17 से शुरू किया जाएगा अभियान ।

ByKOMAL.PUNDIR

Dec 13, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 10 27 17 05 17 267

सीएम धामी ने निर्देश दिए हर ग्राम-न्याय पंचायत तक अब पहुंचेगी सरकार 17 से शुरू किया जाएगा अभियान।

 

 

17 दिसंबर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। 45 दिन तक अलग-अलग न्याय पंचायतों तक सरकार के 23 विभाग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 17 दिसंबर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है।

45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह विभाग, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, आयुष, पशुपालन, डेरी, मत्स्य विभाग, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग, पेयजल, सिंचाई, वन विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों से संबंधित विभागों के अधिकारी न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *