• Tue. Jul 7th, 2026

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी पर बड़ा एक्शन! आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल निलंबित, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

ByADMIN

Jul 7, 2026
IMG 20260707 WA0143

 बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी पर बड़ा एक्शन! आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल निलंबित, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने निलंबित कर दिया है। वहीं गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। समिति 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ मंदिर में वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सख्त संज्ञान लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 3 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *