• Thu. Jun 18th, 2026

शुद्धता का भरोसा, आधुनिक ज्वैलरी का नया अंदाज… शिवालिक नगर-सुभाष नगर मार्ग पर खुला बंशी ज्वैलर्स का भव्य शोरूम

ByADMIN

Jun 18, 2026
IMG 20260618 WA0094

शुद्धता का भरोसा, आधुनिक ज्वैलरी का नया अंदाज… शिवालिक नगर-सुभाष नगर मार्ग पर खुला बंशी ज्वैलर्स का भव्य शोरूम

आज के समय में सोना-चांदी खरीदते वक्त ग्राहक सबसे पहले शुद्धता, मेकिंग चार्ज और सही कीमत को लेकर आश्वस्त होना चाहता है। इसी भरोसे को नई सोच और आधुनिक अनुभव के साथ आगे बढ़ाने के लिए शिवालिक से नगर-सुभाष नगर मार्ग पर बंशी ज्वैलर्स ने अपनी शुरुआत की है। पिछले दो दशकों से शारदा ज्वैलर्स द्वारा कायम किए गए विश्वास और पारिवारिक विरासत को अब युवा सोच और कॉरपोरेट अनुभव के साथ एक नया रूप दिया गया है। शारदा ज्वैलर्स से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित यह भव्य शोरूम ग्राहकों को पारदर्शिता, बेहतरीन कलेक्शन और भरोसेमंद सेवा का नया अनुभव देने के लिए तैयार है।

IMG 20260618 WA0093

 

बंशी ज्वैलर्स की खासियत सिर्फ आकर्षक डिजाइनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कई खास विकल्प उपलब्ध हैं। लाइटवेट सिल्वर ज्वैलरी के लिए एक्सक्लूसिव ब्रांड एडमायर लॉन्च किया गया है, जिसमें 925 स्टर्लिंग सिल्वर की शुद्धता और ट्रेंडी डिजाइनों का शानदार मेल है। वहीं 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का गोल्ड कलेक्शन भी उपलब्ध है, जो आभूषण के साथ एक सुरक्षित निवेश का विकल्प देता है। वाजिब मेकिंग चार्ज, सही कीमत और शुद्धता के भरोसे के साथ बंशी ज्वैलर्स त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए ग्राहकों की नई पसंद बनने की ओर बढ़ रहा है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *