योग की शक्ति से गूंजा धर्मनगरी हरिद्वार, सेकड़ो लोगों ने किया योगाभ्यास… स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
धर्मनगरी हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के अलग-अलग हिस्सों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के आयुष मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसपी सिटी अभय कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
सभी ने योग के माध्यम से निरोगी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली प्राचीन भारतीय परंपरा है।
नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखते ही बना और पूरे शहर में योगमय माहौल नजर आया।
